UP Airport News: उत्तरप्रदेश में कुशीनगर समेत 6 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत अरबों रुपए की लागत से बने एयरपोर्ट्स की ढांचागत सुविधाएं तो मौजूद हैं,लेकिन कोई भी कमर्शियल प्लेन संचालित नहीं की जा रही है।
हवाई अड्डे का इस प्रकार थप होने जाने का मुख्य कारणों में से एक, ये भी है कि, नियमित रूप से यात्री नहीं मिल रहे थे। फिर एयरलाइंस कम्पनियों ने अपने हाथ हटा दिए। देखा जा रहा है, सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट और गाजियाबाद के हिंडन से भी प्लेन की उड़ानों की संख्या कम हो रही है।
UP Airport News: बंद होने वाले एयरपोर्ट्स
- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- आजमगढ़ एयरपोर्ट
- अलीगढ़ एयरपोर्ट
- चित्रकूट एयरपोर्ट
- श्रावस्ती एयरपोर्ट
- मुरादाबाद एयरपोर्ट
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत, 10 जुलाई, तक देश भर में 679 हवाई मार्ग शुरू किए गए थे। इनमें से 348 मार्ग नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। जबकि, 165 मार्ग (जीवीएफ) अवधि पूरी होने से पहले ही बंद कर दिए गए।
हवाईअड्डों को बंद करने के पीछे कारण

हवाई अड्डे को बंद करने के पीछे की मुख्य कारण हैं, पर्याप्त संख्या में यात्री का ना होना। हवाई टिकट की कीमतें अधिक होना। वहीं बेहतर कनेक्टिविटी की भी कमी देखी जा रही है।
दूसरी तरफ, छोटे हवाई अड्डे पर विमान के ईंधन भरने की सुविधा नहीं होना यह भी एक बड़ा कारण है। छोटे हवाई अड्डों पर सुविधा न होने के कारण, बड़े हवाई अड्डों से भर कर आना पड़ता है। जिससे, टिकट की कीमत बढ़ जाती है।
वर्तमान में, छोटे एयरपोर्ट पर ही नहीं बल्कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर भी उड़ानों की संख्या कम हो रही है पहले जहां नोएडा से 17 शहरों के लिए उड़ान भरी जाती थी। अबू घटकर 15 रह गई है। प्रतिदिन उड़ान की संख्या 36 से घटकर 28 से 30 के बीच आ गई है।