UP Mujjafarnagar: मुजफ्फरनगर के बुढाना में में तेज बारिश और हवा के दौरान रविवार की रात फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रात को मकान की छत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए। परिवार में कुल दस सदस्य थे।
हादसे के समय पिता सहित 6 बच्चे खाना खा रहे थे। पिता समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं मां और दो बच्चे पड़ोस में गए हुए थे, जिससे वो हादसे के चपेट में नहीं आ पाएं।

बारिश बनी मुख्य वजह
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कई दिनों से भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थी, जिस कारण पूरा मकान भरभराकर ढह गया।
प्रत्यक्षदर्शी अरुण सैनी ने बताया — लगातार हो रहे बारिश के कारण यह हादसा हुआ। जब मकान गिरा हम अपने घर के बाहर ही खड़े थे।
हादसे का शिकार हुए 7 व्यक्ति
हादसे में, 7 में से 5 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन, 8 माह का जिशान, दो वर्षीय आहद, पांच वर्षीय आलशिफा, करीब 12 वर्षीय रुकसार, 7 वर्षीय रुकैया और 8 वर्षीय सुमैया प्रभावित हुए थे।

इस्लामुद्दीन (पिता) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चार बच्चे जिशान, आहद, अल्शिफा और रुकसार मलबे में ही दम तोड़ दिए थे। दो बच्चियां रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना को जानकारी मिलते ही, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, और राहत कार्य की जिम्मेदारी लिया। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर रेस्क्यू में सहयोग किया। राहत में लगी टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवारजनों को निकाला।

सीएचसी बुढ़ाना के चिकित्साधिकारी डॉक्टर विकास ने बताया कि हबीबपुर गांव से कुल सात लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें से इस्लामुद्दीन, जिशान, आ, रुकसार, अल्शिफा को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि रुकैया और सुमैया घायल थीं। दोनों बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तरप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल पहुँचे। पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।
प्रशासन का बयान
एसएसपी संजीव कुमार वर्मा ने हबीबपुर गांव में मकान के गिरने और हादसे की जानकारी दी तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि ऐसे मकान जो जर्जर स्थिति में हैं या जिनके गिरने का खतरा है, उन पर अलर्ट रखा जाए। तथा सभी व्यक्तियों को सुरक्ष स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुख्यं राहत कोष से प्रति मृतक 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।