सावधान 18 से 21 जुलाई तक होगी भारी बारिश
UP Weather Alert: यूपी में मानसून का एक बार फिर प्रकोप नजर आ रहा है, मौसम विभाग ने शनिवार, 18 जुलाई यानी आज के लिए यूपी के 31 जिलों में भारी बारिश के आसार की सूचना दी है। मूसलाधार बारिश के साथ, बिजली चमकने और ब्रजपात की भी संभावना IMD ने जतायी है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल शुक्रवार 17 जुलाई को झनझन बारिश देखने को मिली और उसके साथ ही प्रदेश के 10 अन्य जिलों में भी मानसून एक्टिव देखा गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के जिलों संभावना जतायी है, साथ ही 18 से 21 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

IMD ने किन जिलों में जारी किया है अलर्ट?
मौसम विभाग ने UP Weather Alert जारी करते हुए, शनिवार को 31 शहरों में बारिश की संभावना बताई है। जिसमें पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल यूपी के जिलें शामिल है।
प्रभावित जिले इस प्रकार है, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली शामिल हैं। बाकी के अन्य जिलों में हल्की या माध्यम बारिश होने के आसार हैं।
अचानक क्यों एक्टिव हुआ मानसून
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने ये भी कहा, अगले 24 घोंट में, ये पश्चिमी यूपी को भी कवर कर लेगा।
मौसम विभाग के साइंटिस्ट के मुताबिक, भूमध्य रेखा के पास भी एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने अगले सात दिनों के लिए पूरे यूपी में भारी बारिश की संभावना बताई है।
अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी भरी बारिश की संभावना बताई है। प्रदेश में बारिश की वजह से इन दिनों से चल रहे उमस के मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत यूपी के 10 जिलों में बारिश हुई है। अच्छी बारिश से यूपी के नदियों में उफान देखा जा रहा है। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी, बिजनौर में मलान नदी ख़तरे के निशाने के करीब है।
UP Weather Alert: बारिश से हो सकती है ये हालत
भीषण उमस और गर्मी से आम जनता को राहत तो मिलेगी ही, धान की फसल को पानी मिलेगा, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। परन्तु, नदियां का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। भारी बारिश के साथ ब्रजपात और बिजली चमकने का भी खतरा है। ऐसे में जनमानस को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।