ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP Meerut news: पति की हत्या के लिए सालभर की प्लानिंग! प्रेमी संग मिलकर साँप को बनाया मौत का हथियार

पति की हत्या का 3 अटेम्प्ट था

UP Meerut News: उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी और प्रेमी के दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। ज़हरीले साँप को हत्या का हथियार बनाया है। कैसे पति को मारें? ये रिसर्च 1 साल से कर रही थी। मामले के सामने आने के बाद, नीले ड्रम वाली मुस्कान से तुलना कर रहे हैं लोग।

शुरुआत में परिवार और पुलिस को नहीं हुआ शक़ पर पत्नी के बयान और मोबाइल फोन चेक करने पर पूरा मामला सामने आया। स्कूल संचालक था अतुल, और उसी के स्कूल के ड्राइवर तुषार (प्रेमी) के साथ मिलकर की थी प्लानिंग।

सात साल हो चुके थे अतुल-दामिनी की शादी के 

जानकारी के अनुसार, अतुल और दामिनी ने 7 साल पहले 2019 में प्रेम विवाह किया था। पहले अतुल निजी कंपनी में नौकरी करता था, बाद में नौकरी छोड़कर किड्स प्ले स्कूल की शुरुआत की। स्कूल में नर्सरी से 5वीं कक्षा तक पढ़ाई होती थी। शादी के बाद दोनों खुश थे, 2 साल बाद अतुल मारपीट करने लगा और यातनाएं देने लगा। इसी बीच करीब एक साल पहले स्कूल के ही वैन ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से दामिनी को प्यार हो गया। प्यार होने के बाद अतुल को रस्ते से हटाने के लिए दोनों ने तरीका देखना शुरू कर दिया। 

एक साल से हो रही थी प्लानिंग

एक साल से दामिनी देशभर में हो रहे सभी घटनाओं पर नज़र रख रही थी, हर हत्या को गौर से पढ़ती थी। मेरठ के नीला ड्रम केस साहिल और मुश्कान ने कैसे अंजाम दिया, बहसूमा में सांप कांड, इंदौर के राजा रघुवंशी केस, केतन और सिया गोयल केस सभी हत्याओं को बारीकियों से पढ़ती थी। 

पहली साजिश 

पुलिस के अनुसार, 4 महीने पहले तुषार ने दामिनी को दवा उपलब्ध कराई थी, दामिनी ने अतुल के भोजन में मिला दिया। दवा खाने के बाद मौत नहीं हुई, पर हालत बहुत बिगड़ गई थी और अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया था। इलाज के बाद जान बच गई थी।

दूसरी साजिश 

20 दिन पहले दामिनी ने दूसरा अटेम्प्ट किया। दामिनी ने ज्योतिषी का डर बताकर अतुल को गांव छोड़ हस्तिनापुर रहने के लिए राजी कर लिया था। 20 दिन पहले तुषार कार से अतुल का एक्सीडेंट कर मारने की कोशिश की। लेकिन अतुल के हेलमेट पहने रहने के कारण, जान बच गई। अतुल शिकायत करना चाहता था पर, दामिनी ने यह कह कर रोक दिया कि उसने गाड़ी का नंबर नहीं देखा है तो कोई फायदा नहीं होगा। 

अतुल को हो चुका था शक 

अतुल के पिता अजब सिंह ने कहा, चार महीने पहले उनके बेटे को दवा देकर मारने की कोशिश की गई थी। वहीं मां, संतोष देवी ने कहा, की उनके बेटे ने उनसे कहा था, पत्नी का अन्य किसी व्यक्ति से संबंध है और उसे डर है कि एक दिन वह उसकी हत्या करा देगी। 

तीसरा सफल साजिश 

दामिनी ने दूध में 10 से 12 नींद की गोलियां मिला दी थीं। देर रात जब अतुल गहरी नींद में सो रहा था, तब दामिनी ने बिस्तर पर सांप छोड़ दिया। सांप ने अतुल को डस लिया था। घटना के बाददामिनी दूसरे कमरे में चली आई थी ताकि किसी को शक न हो।

तुषार ने अपने दोस्त सोनू और उदय से 5 लाख रुपए का लालच देकर करैत सांप मंगवाया था। तुषार ने काँच की बोतल में बंद करके सांप को रखा था।

पिछले केस की गलतियां नहीं दोहराई

पिछले सांप कांड में जिस प्रकार पत्नी रवीता और प्रेमी अमरदीप ने मिलकर पति अमित को मारा था वो गलतियां नहीं दोहराई। अमित केस में पत्नी और प्रेमी ने पहले गला दबाकर मारा था, फिर सांप को डसने के लिए छोड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और गला दबाकर मारने का खुला हुआ और दोनों पकड़े गए।

ऐसे में दामिनी ने सोच समझकर, प्लानिंग की थी। गला दबाने के बजाय नींद की गोलियां दी ताकि पुलिस को शक न हो।

कैसे हुआ पुलिस को शक

  • पुलिस को ये बात खटक रही थी कि कमरे के अंदर फिर बेड पर सांप कैसे आया।
  • पुलिस ने दामिनी की कॉल डिटेल चेक की थी, जिसमें तुषार उर्फ निक्की से लगातार बातचीत, कॉल और मैसेज के जरिए हुई थी।
  • तुषार के फोन को हिरासत में लेने के बाद, पुलिस को डब्बे में बंद सांप का तस्वीर मिला था।
  • जिस नम्बर से फोटो आई थी, उसे कॉल मिलाया गया तो सोनू से बात हुई।
  • सोनू ने पूछताछ में कबूल कर लिया कि सांप वही लाया था। 

UP Meerut news: प्रशासन की कार्रवाई

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पोस्टमार्टम कराया गया है और मौत के कारणों के वैज्ञान जांच भी कराई जा रही है। पुलिस ने पत्नी (दामिनी पवार), तुषार उर्फ निक्की (प्रेमी), सोनू और उदय को गिरफ्तार कर लिया है।