Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिय दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। जिसका पहला तोहफा रक्षाबंधन को जाएगा यानि सरकार के तरफ से भी दिल्ली की महिलाओं को शगुन मिलने वाला है। ये योजना वर्तमान में लाभकारी तो है ही, उसके साथ ही भविष्य की साथी भी है।
दिल्ली में अगले महीने से शुरू होने वाली इस योजना के बारे में आइये विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना, जिसे पहले महिला समृद्धि योजना नाम दिया गया था, उसे अगले महीने दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च किया जाएगा। महिलाओं के लिए इससे डबल फायदा होने वाला है। 1 अगस्त से इसके लिए लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से प्रतिमाह 2500 रुपए महिलाओं को दिए जाएंगे। रक्षाबंधन को इसकी पहली किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए 2025-26 के बजट से 5100 करोड़ रुपए आवंटित भी किए गए हैं।
क्यों विशेष है ये योजना
इस योजना के माध्यम से 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, जो किस्तों में खंडित होगा। पहली किस्त 1000 रुपए की प्रतिमाह महिलाओं के CBDC डिजिटल रुपए वॉलेट में आ जाएगी और दूसरी किस्त 1500 रुपए की, उसे FD/RD खाते में जमा हो जाएगा और 3 साल बाद ब्याज के साथ रकम लाभार्थी को दी जाएगी।
महिलाएं अगर चाहें तो पूरी किस्त 2500 रुपए FD/RD में जमा करा सकती हैं, जो बाद में ब्याज के साथ दे दिया जाएगा।
Delhi Laxmi Yojana का उद्देश्य
दिल्ली की लगभग 17 लाख जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुवात बीजेपी के चुनावी वादे के कारण हुई है। 2025 में दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि जरूरत मंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में लड़की बहन योजना, महाराष्ट्र में लाडकी बहीण योजना, हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना इसी के समान चलाई जा रही हैं।
इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक रूप से सहायता करना तथा सशक्त करना है।

इस योजना के लिय पात्रता क्या है
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थी की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। परिवार की कुल सालाना आए 2.5 लख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थाई निवासी हो और एक परिवार से सिर्फ एक ही महिला योजना के लिए आवेदन दे सकती है।
किन्हे लाभ नहीं मिलेगा
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस दर्ज है। या उनके तीन से अधिक बच्चे हैं। परिवार जो साल में 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, महिला या परिवार जीएसटी या इनकम टैक्स भरते है, तो वे भी पात्र नहीं हैं। घर में कोई सरकारी नौकरी में है या उससे रिटायर हुए हैं अगर आपको सरकार की किसी अन्य योजना के तहत खाते में आर्थिक मदद मिल रही है तो भी आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
इन सभी मानदंडों पे उतरने वाले परिवारों या उस परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
आवेदन कहां, कब और कैसे होगा
इस योजना के लिए आवेदन एक अगस्त से शुरू हो रहा है। इस योजना के लिए आप पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज है जिसे, आपको अपलोड करना होगा।
आवेदन के लिय जरूरी दस्तावेज क्या हैं
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज किस प्रकार है:-
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते की जानकारी
- दिल्ली के पत्ते का आधार कार्ड

क्या दूसरे राज्य की महिलाओं को भी मिल सकता है
हां अगर दूसरे राज्य की महिला भी 10 साल या उससे अधिक समय से दिल्ली में स्थाई रूप से निवास कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र है। यह योजना सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए है, NCR में रहने वाली महिलाएं दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं|