ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarbreakingup newsCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertCJP ProtestCJPUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Governor Anandiben Patel: जौनपुर में मालगाड़ी ने रोकी राज्यपाल की ट्रेन! इंजन फेल होने से 35 मिनट तक अटका सफर 

Governor Anandiben Patel : बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सफर कर रही थीं। इसी दौरान सारायहरखू और श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब होने के कारण, लखनऊ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस जौनपुर सिटी स्टेशन पर ही रोक दी गई। ट्रेन स्टेशन पर लगभग 35 मिनट तक खड़ी रही।

मालगाड़ी वाराणसी से चलकर कुसुम्ही गोरखपुर जा रही थी। दोपहर  करीब  सवा एक बजे के आसपास सरायरखू से श्रीकृष्ण नगर स्टेशन ट्रैक के बीच जा पहुंची, जहां इंजन खराब हो गई। सीटी स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को ट्रैक से हटाया गया।

Governor Anandiben Patel: वीर बहादुर विश्वविद्यालय जौनपुर दीक्षांत समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख़्ती से पालन कर रही हैं। प्रदेश के दूसरे शहरों में भी आने जाने के लिए ट्रेन का उपयोग कर रही हैं। हालांकि इस दौरान भी सुरक्षा मानकों पर पूरा ध्यान में रखा गया था।

राज्यपाल सोमवार को वीर बहादुर विश्वविद्यालय जौनपुर के दीक्षांत समारोह के लिए सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से ही जौनपुर आई थी। मंगलवार को जौनपुर से वाराणसी कार से गईं और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। बुधवार को सुबह संपूर्ण आनंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गईं। दोपहर में उन्हें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए बलिया जाना था, लेकिन कुछ अव्यवस्था के कारण उन्होंने लखनऊ लौटने का फैसला किया।

चार मिनट की देरी से पहुंची

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से जौनपुर पहुंचीं और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में 83 मेधावियों को पदक और 339 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का आगमन निर्धारित समय 10:38 बजे था, लेकिन यह चार मिनट की देरी से 10:42 बजे पहुंची।