Indian Passport renewal UAE: अलहिंद टूर्स एंड ट्रेवल्स, जो अब अंतरिम (interim basis)आधार पर यूएई में, भारतीय प्रवासियों के लिए पासपोर्ट रिन्यूअल और अन्य कांसुलर सेवाएं प्रदान करेगी।अलहिंद द्वारा पहले कुछ आवेदकों को अतिरिक्त फीस पर त्वरित सेवा दी जाती थी, पर अब सभी आवेदकों को सामान्य रूप से सेवा प्रदान करेगी।
अलहिंद टूर्स एंड ट्रेवल्स के अध्यक्ष और संस्थापक मोहम्मद हारिस टी ने कहा, “हम सभी को एक समान स्तर की सेवा प्रदान करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि लोग हमारे केंद्र में आवेदक प्रवेश करें और अपना आवेदन 30 मिनट के भीतर करवाकर बाहर निकल जाएं।”

नई सुविधा क्या है
बुधवार को कंपनी के चेयरमैन और फाउंडर मोहम्मद हैरिस टी ने बुर,दुबई के यूडब्ल्यू मॉल स्थित कंपनी के प्रमुख केंद्र में मीडिया को संबोधित किया। 12,000 वर्ग फुट में फैले इस केंद्र में 75 काउंटर हैं और यह भारत के बाहर सबसे बड़ा आउटसोर्स कांसुलर सेवा केंद्र है। यहां दिव्यांगजनों के लिए विशेष काउंटर उपलब्ध हैं।
नई सुविधाओं में सबसे बड़ी राहत है कि, सभी कांसुलर सेवाओं और सत्यापन के लिए एक समान शुल्क कर दिया गया है। अगर शुल्क की बात करें तो, अलहिंद सरकारी शुल्क और भारतीय सामुदायिक कल्याण कोष (ICWF) शुल्क के अतिरिक्त 19 दिरहम का शुल्क लेता है। 36 पृष्ठों वाले मानक पासपोर्ट रिन्यूअल की कुल लागत 477 दिरहम है, जबकि तत्काल (फास्ट-ट्रैक) आवेदन की लागत 927 दिरहम है।
अभी, केवल वैध अपॉइंटमेंट वाले आवेदक ही केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं, और प्रवेश, निर्धारित समय से 15 मिनट के भीतर ही दिया जाएगा। वहीं, तत्काल अपॉइंटमेंट वाले आवेदक, नवजात शिशुओं के माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक बिना अपॉइंटमेंट के भी प्रवेश कर सकते हैं।
indian Passport renewal UAE: अप्वॉइंटमेंट कैसे लें
अलहिंद द्वारा 22 जुलाई से कॉन्सुलर सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। 16 सेंटर्स खोले गए हैं। जरूरी जानकारी इस प्रकार है :
- अलहिंद की आधिकारिक वेबसाइट consularsevainuae.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने का समय और दिन इस प्रकार है —सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे और रात 9 बजे अपॉइंटमेंट उपलब्ध होंगे।
- टेकओवर के बाद, पासपोर्ट, वीजा और सत्यापन सेवाएं अब अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास या दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में सीधे उपलब्ध नहीं होंगी। बल्कि, आवेदकों को अब निर्धारित भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्रों (ICAC) पर जाना होगा।
16 सेंटर्स कहां कहां खोले गए हैं

पूरे अमीरात को शामिल करते हुए 16 केंद्र खोले गए हैं, जो इस प्रकार हैं —
- अबू धाबी में 6 केंद्र खोले गए हैं।
- अल दानह
- अल रीम द्वीप
- मुसाफा
- मदिनत जायद
- घायथी
- अल ऐन
- दुबई में 2 केंद्र (centre) खोले गए हैं।
- UW Mall, बुर दुबई
- दुबई इन्वेस्टमेंट पार्क (DIP)
- शारजहां में दो कैंड खोले गए हैं।
- अल मजाज
- रोला
- उतरी अमीरात (Northern Emirates) में 6 केंद्र खोले गए हैं।
- अल जुर्फ, अजमन में
- फुजैरा में अल फसील
- अल रामला में उम अल कुवैन
- खोरफक्कन में शेख खालिद रोड
- कल्बा में इंडियन सोशल एंड कल्चरल क्लब
- रस अल खैमाह में अल मामौरा रोड पर स्थित है