Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ के अलीगंज में हुए अवैध इमारत में अग्निकांड पर बड़ा एक्शन लिया गया है। अग्निकांड वाले मकान को गिरने के लिय 15 दिन का समय दिया गया था पर समय रहते न गिराने पर, बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया गया है।
शनिवार सुबह एलडीए (लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।
Lucknow Bulldozer Action क्यों?
लखनऊ अग्निकांड के बाद एलडीए की टीम ने बिल्डिंग की जांच कराई थी। जांच के बाद सामने आया कि कई नियमों का उल्लंघन किया गया है, अवैध हिस्सों पर भी मकान बनाया गया है। यह भी बताया जा रहा था कि भवन के नक्शे के अनुसार वहां आवासीय भवन ही बनने थे पर व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था।
भीषण अग्निकांड में 15 बचों की दर्दनाक मौत हुई थी। हादसे के बाद सुक्षा मानकों पर खड़ा सवाल उठ रहा था। इमारत के अवैध हिस्सों को तोड़ने के लिए मालिक को 15 दिन का समय दिया गया था परंतु ध्वस्तीकरण का कार्य बहुत धीमा था। इसलिए एलडीए की टीम ने बुल्डोजर एक्शन लिया है। इसका खर्च भवन स्वामी से ही लिया जाएगा।

अन्य विभागों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित
अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में, कारवाई तेज की गई है। एलडीए के कई इंजीनियर्स, अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य विभागों को भी नहीं बख्शा जाएगा, विद्युत सुरक्षा विभाग, पावर कार्पोरेशन, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी जवाबदेही देनी होगी। अग्निकांड हादसे की वास्तविक वजह सामने नहीं आ पाई है, टीम उसकी जांच कर रही है।