ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP Moradabad: गिफ्ट बनी मौत की सवारी! पत्नी की दी हुई थार में किया कत्ल, चौंकाने वाला खुलासा

UP Moradabad : उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले की घटना सामने आ रही है, जिसमें 23 वर्षीय अदिला रहमान की हत्या उसी के पति गुलफाम अली ने, उसके ही दिए थार में गोली मार कर दी। गोली मारने के बाद रुड़की में शव को फेंका और खुद को सरेंडर कर दिया।

23 वर्षीय अदिला रहमान मुरादाबाद की कटघर क्षेत्र की रहने वाली थी, हैदराबाद से एल.एल.बी. की पढ़ाई कर रही थी। गुलफाम अली से गुप्त विवाह किया था,जिसकी जानकारी परिवार जनों को नहीं थी।

हत्या की पूरी कहानी : 

अदिला 25 जून को को घर से निकल चुकी थी, परिवार को यह बताया था कि वो हैदराबाद से उस्मानिया यूनिवर्सिटी से एलएलबी सेकंड ईयर की परीक्षा देने जा रही है। 29 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया था इसके बाद लापता हो गई। पुलिस के जांच पड़ताल के बाद यह खुलासा हुआ कि अदिला के पति गुलफाम अली ने 29 जून को SUV थार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। (थार अदिला ने अपने पति को गिफ्ट में दिया था)

अदिला को गोली मारने के बाद, शव को कार से रुड़की क्षेत्र ले गया और वहां नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रामपुर पहुंचा। वहां पुराने जानलेवा हमले के आरोप पर खुद को सरेंडर कर गिरफ्तार हो गया। ताकि उसपर किसी को शक न हो।

हत्या की क्या थी वजह

कोहिनूर तिराहा निवासी कारोबारी की बेटी अदिला रहमान हैदराबाद से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। 29 जून को अचानक फोन बंद हो गया उसके बाद परिवार को बहुत खोज बीन के बाद भी सुराग नहीं मिला।

अप्रैल में अजमेर जाकर अदिला ने गुलफाम अली से गुप्त विवाह किया था। थार भी निकाह पर गिफ्ट किया था।

गुलफाम और अ के बीच बहुत समय से विवाद चल रहा था, कार में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। अदिला अपने पति पर शादी का सच परिवार को बताने के लिए दबाव बना रही थी। बहस के दौरान अदिला ने गुलफाम को चप्पल मारी और उसके बाद गुलफाम ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

UP Moradabad: खुलासा कैसे हुआ

29 जून के बाद अदिला से परिवार का कोई खबर नहीं आया था। अदिला की मां ने काफी खोजबीन के बाद, 18 जुलाई को कटघर थाने में देवापुर निवासी गुलफाम अली और उसके भाई कुर्बान अली के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

जांच के दौरान पता चला कि गुलफाम अली रामपुर के गंज थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक साल पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया है। इसके बाद सिटी एसपी कुंवर रणविजय सिंह के बताया — बुधवार को इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह कि पुलिस टीम गुलफाम अली से कड़ाई से पूछताछ की। उसके बाद, गुलफाम ने खुलासा किया। 

खर्चों का इंतजाम अदिला ही करती थी 

अप्रैल में अजमेर शरीफ में आदिला से निकाह के बाद, दोनों नोएडा के एक फ्लैट में रह रहे थे। अदिला घर खर्च के साथ तमाम सारे खर्चे उठती थी और थार भी उसी ने गुलफाम को गिफ्ट किया था। आदिला चाहती थी कि गुलफाम अपने परिवार के साथ रिश्ते खत्म कर ले। आए दिन इसपर भी कहासुनी दंपति के बीच होती थी। 

शव का पहले ही हो चुका था अंतिम संस्कार

आरोपी गुलफाम ने अदिला का शव रुड़की के मंगलौर क्षेत्र के नहर में फेक दिया था। 4 जुलाई को स्थानीय पुलिस को शव प्राप्त हुआ, उसके बाद पुलिस ने छानबीन की शुरू की पर कोई सुराग या पहचान न मिलने के बाद। 72 घंटे बाद स्थानीय पुलिस ने लावारिश के रूप में अंतिम संस्क कर दिया।

प्रशासन का बयान

पुलिस के अनुसार कुर्बान अली और गुलफाम अली पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलफाम अली रामपुर जिले के जेल में बंद है, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।