जानिए इन प्रस्तावों से आपको क्या होगा लाभ
UP Cabinet 18 proposals: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई।
योगी कैबिनेट ने छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी, हॉस्टल निर्माण और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने, महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, सहकारिता विभाग के प्रस्तावों को स्वीकार किया है।
कैबिनेट ने 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे सोनभद्र से प्रयागराज को जोड़नेवाली तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, 117 किलोमीटर लंबे विंध्य -पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है।

UP Cabinet 18 proposals: कौन से हैं बड़े फैसले
18 बड़े प्रस्तावों में है—
- कैबिनेट द्वारा 2 बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट, प्रयागराज से सोनभद्र तथा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है।
- 2025-2026 की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
- सम्भल हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम गठित की गई थी, उसकी रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उसे अब विधानमंडल में रखा जाएगा।
- आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और सैलरी के लिए 20 करोड़ रुपया उधर दिया जाएगा।
- 220 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी, जिनमें कुछ 42 सीटर और 50 सीटर बसें होंगी। इसके लिए 400 करोड़ रुपये का प्रबंधन किया गया है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
- कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरे का हॉस्टल भी बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन पास करने का प्रस्ताव पर मुहर लगाया गया है।
किन छात्राओं को स्कूटी और हॉस्टल का लाभ मिलेगा
उत्तरप्रदेश के शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना, शोध पीठ स्थापना, महिला छात्रावास शामिल है।
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई रानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से सभी कॉलेज की टॉप 5 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। इसके लिए करीब 400 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है। इसमें राजकीय महाविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय के कॉलेज, वित्तपोषित(Funded) कॉलेज, एडेड महाविद्यालय को शामिल किया गया है।
स्कूटी की पात्रता :-
- परिवार की आय 12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कॉलेज के टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को ही मिलेगा।
- दिव्यांगजन, निराश्रित या शहीद परिवारों की बेटियों के लिए मेरिट या आय की सीमा नहीं है।
स्कूटी पेट्रोल चलित दी जाएगी, स्कूटी के साथ हेलमेट, 5 लीटर पेट्रोल सहित एक्सेसरीज़ भी दी जाएगी। पंजीकरण और बीमा भी सरकार द्वारा ही कराई जाएगी। योजना ने माध्यम से 50 हजार छात्राओं को लाभ मिलेगा।
बसंत महिला महाविद्यालय, बनारस में 112 छात्राओं के रहने के लिए 2.48 करोड़ रूपए से हॉस्टल बनाया जाएगा।
दो नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी
प्रयागराज से सोनभद्र को जोड़ने वाली 333 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेसवे के लिए मंजूरी दी गई है। जिसका अनुमानतः लागत 22,400 से 26,000 करोड़ होगी।
दूसरा एक्सप्रेसवे विंध्य पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। जिसके लिए 9039 करोड़ रूपए की लागत लगेगी। जिसमें 5628 करोड़ निर्माण कार्य तथा 1731 हैक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। यह गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली होकर बनेगा।
3 अगस्त से विधानसभा सत्र
3 अगस्त से 6 अगस्त तक, उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा की गई है। जिसमें कार्यकाल के विधायी कार्य होंगे। अनुपूरक बजट (सप्लीमेंट्री बजट) पास होगा, कानून व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष राम मंदिर का मुद्दा उठा सकती है।