UP Crime News: उत्तरप्रदेश के कानपुर के काकादेव से चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास, उसकी पत्नी चारु और दो अन्य आरोपी भी हैं जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने का अहम सुराग बिना नबंर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल साबित हुई। आरोपियों की जोड़ी जहां बंटी -बबली बनकर भाग रही थी, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी बिल्कुल सीआईडी की तरह आरोपियों को दबोचा है।
कहां हुई चोरी
आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास ने कई चोरियाँ की हैं। पर इस बार कानपुर के काकादेव से 60 लाख रूपये के जेवर भरी पड़ गया। कानपुर के काकादेव में देवेंद्र वर्मा के ज्योति ज्वैलर्स शोरूम से विकास और चारू ने 60 रुपए के गहने की चोरी की।
रैकी कर करते थे चोरी
हिस्ट्रीशीटर विकास और उसकी पत्नी चारु, कई दिनों से बुलेट मोटरसाइकिल से शोरूम आते थे। दोनों जेवर देखते और बाद में खरीदते हैं कहकर टाल देते थे। इससे किसी को शक नहीं हुआ।
10 जुलाई को भी हमेशा की तरह शोरूम पहुंचें पर जब दुकानदार अलमारी से दूसरा सम्मान निकालने लगे तक तक दंपति ने 60 लाख रुपए का जेवर अपने बैग में पैक कर लिया, बाहर खड़े बुलेट मोटरसाइकिल पर चले गए। घटना के बाद दुकानदार देवन्द्र वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
UP Crime News: कैसे पकड़े गए बंटी-बबली
पुलिस ने चोरी की जांच करने के लिए 4 टीमों का गठन किया था। चारों विशेष टीमों के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांच की, शहर के 300 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, 139 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की, फिर बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस की अहम सुराग बनी।
सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि आरोपियों की बुलेट का रंग ग्रे है और उसपर कोई नंबर प्लेट नहीं है। उसके पश्चात 139 बुलेट की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
आरोपी विकास एक पुराना अपराधी है, उसपर 25 से अधिक उत्तरप्रद और मध्यप्र में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विकास को सर्विलांस सिस्टम की जानकारी थी इसलिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बच जाता था।
पुलिस के अनुसार चोरी के बाद कानपुर से निकला फिर, उसकी लोकेशन दिल्ली, हरियाणा और कई राज्यों में मिलती रही। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो जाता था।
डीसीपी अतुल श्रीवास्तव का बयान
डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने चोरी की पूरी घटना और पुलिस द्वारा खुलासे की समीक्षा की। विकास, उसकी पत्नी चारु और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से पूरा माल बरामद कर लिया गया है।