ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsCJP ProtestCJPYogi AdityanathAdminstrationUP Weather Alertupnews
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Gorakhpur Boat Accident: रामगढ़ताल में स्पीड बोट भिड़ीं, 8 घायल, 1 की मौत, प्रशासन का बड़ा एक्शन 

Gorakhpur Boat Accident: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दुःखद घटना सामने आई है। रविवार 26 जुलाई को रात के करीब पौने नौ (8:45) बजे, दो स्पीड बोट का तेज टक्कर हुआ, इस हादसे में 21 वर्षीय युवक लखीमुद्दीन की मौत हो गई, और 8 व्यक्ति घायल हो गए।

पहले बोट पर 9 लोग थे, दूसरे बोट पर 6 लोग थे।  मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर प्रशासन ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। 3 सदस्यीय टीम भी बैठायी जाएगी, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।

Gorakhpur Boat Accident: हादसा कैसे हुआ ?

26 जुलाई रविवार को कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी 21 वर्षीय लखीमुद्दीन के साथ बड़े भाई कयामुद्दीन, और परिवार से 8 और सदस्य थे। जिसमें कयामुद्दीन की पत्नी रुकसाना खातून, बेटी नूरसभा, गुलसभा, सनाया, बेटा आमिर हम्जा, मौसेरा भाई सलाउद्दीन और उसके 2 दोस्त भी थे। सभी रात के करीब पौने 9 बजे नौकाविहार पहुंचे। प्लेटफॉर्म नंबर 5 से टिकट लिया, नाव चलने ही वाली थी तबतक प्लेटफॉर्म नंबर 4 से स्पीड बोट आई और टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर 21 वर्षीय लखमुद्दीन की सर पर चोट आयी और पानी में गिर गए।

बोट पर बैठे लोगों के चीखने पर पुलिस बुला दी गई और मौके पर आफरा तफरी मच गई। 

पुलिस ने किया राहत कार्य

बचाव कार्य में सभी को बाहर निकाला गया,  सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाकी घायल लोगों में छोटा बच्चा भी था। कयामुद्दीन अंसारी और बेटा हमज़ा भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर बोट चालकों पर केस दर कर के हिरासत में ले लिया गया है। दोनों नौ चालक कुशीनगर के अभिषेक सहनी और जंगल काकौड़िया के अभिषेक गोंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

डीएम ने जारी किया सख्त निर्देश

जीडीए वीसी अभिनव गोपाल ने कहा है – अब सूर्यास्त के बाद रामगढ़ताल में वोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा – घटना में कोई नौ पलटी नहीं थी। टक्कर में लखीमुद्दीन के सिर पर चोट लगी जिसकी वजह से युवक की जान गई। एक संचालक को पकड़ लिया गया है, दूसरे की तलाश में टीम गठित की गई है। दोनों चालकों के ऊपर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना के बाद जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।