ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

डेढ़ वर्षीय बालक को पटककर मारने वाला रिश्तेदार एनकाउंटर में गिरफ्तार

कोर्ट कर रही है त्वरित कार्रवाई, फांसी की सजा की मांग

मई 30, 2026 को क्रूरता की सीमा लांघते हुए, 24 वर्षीय विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने डेढ़ वर्षीय बालक की बहुत संगीन तरीके से हत्या कर दी। बच्चे की मां के द्वारा उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद उसने बच्चे को बार-बार जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। अपराधी ने इस घटना को अंजाम शिकोहाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित यादव कॉलोनी में दिया। घटना के चालीस दिन के अंदर ही फिरोजाबाद जिला कोर्ट जज ने फास्ट्रैक फैसला लिया है। आज सुनाई जाएगी सज़ा।

  • सीसीटीवी फुटेज को सत्यापित किया गया, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के साथ, 13 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
  • बुधवार को जिला जज बब्बू सारंग ने हत्यारोपी को दोषी करार किया। फैसला आज सुनाई जाएगी।

वारदात की पृष्ठभूमि :

बच्चे की मां रति देवी, वैवाहिक मतभेद के कारण अपने मायके में डेढ़ वर्षीय बच्चा(आरव) और अपनी मां (पिंकी देवी) के साथ 5 महीने से रह रही थी। शिकोहाबाद स्टेशन हाउस ऑफिसर अनुज कुमार ने बताया कि रति देवी, आराओं क्षेत्र की निवासी हैं। फरवरी 2024 में सुमित कुमार से विवाह किया, जो बदायूं निवासी हैं।

वैवाहिक कहल के कारण अपनी मां और बच्चे के साथ 5 महीने से मायके से रह रही थीं। इसी बीच, बदायूं के ही शेखुपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रति देवी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, रति देवी ने इनकार कर दिया। रति देवी के इंकार के बाद विराज 18 माह के बच्चे को अपने विवाह के रास्ते का कांटा समझने लगा

शनिवार, 30 मई को रति देवी वैवाहिक कलह के सम्बंध में कानूनी सलाह के लिए अपनी मां और बच्चे के साथ शिकोहाबाद आई थीं। विराज भी शिकोहाबाद पहुंचा और बच्चे को चाकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और पुलिस स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर स्थित यादव कॉलोनी में 18 माह के बच्चे को बेहद निर्मम तरीके से, बार-बार पटककर मासूम की जान ले ली। फिर शव को नाले में फेंक, अपराधी फरार हो गया। शनिवार को देर रात सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगी, जिसमें वारदात को अंजाम देता हुआ विराज दिख रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 4 पुलिस टीमें बनाई गई थी। रविवार को शिकोहाबाद के भूदा-भरधारा गांव के पास आरोपी के होने की सूचना मिली थी, जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली गली फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास एक बंदूक और कारतूस बरामद किया गया था।

शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी :

गुरुवार को पुलिस द्वारा हत्यारोपी विराज को कोर्ट लाया गया। दोनों पैरों में गोली लगने के कारण, वह बॉकर के सहारे चलकर आया। वहीं विराज के परिवार से न्यायालय उससे मिलने की नहीं आया। भाइयों ने पहले ही नाता तोड़ने और आरोपी को सजा दिलाने की बात कही थी।

आरव की मां और नानी ने कड़ी से कड़ी सजा, फांसी दिलाने की मांग की है। आरव की नानी का कहना है, विराज ने उसकी बेटी का सहारा छीन लिया। वो अपने बेटे के सहारे पूरा जीवन बिता लेती। वहीं, सामान्य जनता में भी आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार यानी आज सजा सुनाई जाएगी।