बड़े पैमाने पर अफसरों का हुआ स्थानांतरण
उत्तरप्रदेश में मौसम की तरह बदले गए पद। गुरुवार की देर रात को 20 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। जिसमें, 3 जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें से कुछ पीसीएस से पदोन्नति कर आईएएस बने अधिकारियों को भी प्रभार सौंपा गया है।
तीन जिलों आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। चिकित्सा शिक्षा और निबंधन विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों का फेरबदल हुआ। जारी सूची के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा, निबंधन, ऊर्जा, संस्कृति, राजस्व और ग्रामीण विकास समेत कई प्रमुख विभागों में स्थानांतरित किए गए हैं।
डॉ. सारिका मोहन बनी महानिरीक्षक निबंधन
डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। महानिरीक्षक निबंधन पद पर कार्यरत नेहा शर्मा को डीजीएमई एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा का कार्यभार दिया गया है।
भूतत्व एवं खनिकर्म की विशेष सचिव जे. रिभा को वर्तमान पद के साथ अपार निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का भी प्रभार दिया गया है। अपार निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म अरुण कुमार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
सुधा वर्मा नियुक्त हुई श्रमायुक्त
राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा को श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है। मनिकन्दन ए को प्रतीक्षारत से ऊपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद् का कार्यभार दिया गया है। विशाल सिंह को विशेष सचिव संस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन को संस्कृति विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव संस्कृति निदेशक एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य संजय कुमार सिंह प्रथम को अवमुक्त कर निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आजमगढ़ सीडीओ परीक्षित खटाना अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्धनगर के पद पर भेजे गए हैं। आजमगढ़ के सीडीओ का कार्यभार अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल को दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गोंडा आलोक कुमार बलिया के सीडीओ होंगे। इटावा के सीडीओ अजय कुमार गौतम को अपर राज्य आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम के पद पर भेजा गया है।
इटावा के सीडीओ बने संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरनगर के एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह को इटावा का सीडीओ नियुक्त किया गया है।
विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार और सचिव राज्य महिला आयोग दोनों पदों को संभाल रही रेनू तिवारी से विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल को बाल विकास एवं पुष्टाहार का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद द्वितीय का कार्यभार संभाल रहे संदीप भगिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी नियुक्त किया गया है।
मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त जग प्रवेश को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव का पदभार दिया गया है। उत्तरप्रदेश चीनी मिल्स लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तरप्रदेश सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड का पद दिया गया।