ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, गोरक्षा के आड़ में चल रहा था अवैध वसूली

UP News: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसमें एक युवाओं का गिरोह, गौरक्षा के नाम पर लुट और अवैध वसूली कर रहे था। मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर विद्युत केबल ले जा रही बोलेरा पिकअप को बदमाशों ने कार से ओवरटेक कर लिया, चालक और सहचालक को बंधक बना लिया और वहां मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की।

पिकअप मालिक ने 9 लाख रुपए मुज्जफर आकर दिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। वहीं छह से अधिक लोगों को पढ़ने में पुलिस जुटी है। गिरोह का फरगाना भी हिंदूवादी संगठन का सदस्य है। 

UP News : क्या है पूरा मामला

21 जुलाई को 6 से अधिक बदमाशों के गिरोह ने बोलेरो पिकअप ओवरटेक करके, संचालक और सहसच को अगवा किया, गाड़ी पर रखें 10 क्विंटल विद्युत केबल को लूटा और गाड़ी जंगल में लगा दिया।

पिकअप के मालिक से 50 लाख फि की मांग की और दिल्ली से मुजफ्फरनगर बुलाकर 9 लाख रुपए वसूला। मुख्य आरोपियों में 6 से अधिक फरार हैं। गिरोह का एक सदस्य हेमंत शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।

आरोपित, हेमंत शर्मा गोरक्षा दल का युवा जिलाध्यक्ष है। 

रैकी के बाद वारदात को अंजाम

आरोपित हेमंत शर्मा ने बताया कि, लूटपाट और रंगदारी का प्लान सुमित, युधिष्ठिर, सुशील तथा अन्य अज्ञात साथियों के साथ बनाई गई थी। जिसमें, सुमित पहले मालवाहक वाहनों की रैकी करता था, फिर अपने साथियों को सूचना देता था।

21 जुलाई को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बोलेरो पिकअप विद्युत केबल लेकर जाने वाली इसकी सूचना सुमित ने साथियों को दी। इसके बाद सभी आरोपित टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए थे। बोलेरा पिकअप को आते देख उसका पीछा किया फिर, उसे ओवरटेक किया। ओवरटेक करके रोकने के बाद, चालक और सह चालक को बंदी बनाया, विद्युत केबल को वाहन से उतारकर, खड़ी को जंगल में खड़ा कर दिया।

पुलिस जांच में क्या-क्या हुआ खुलासा

आरोपियों ने ड्राइवर और परिचालक को छोड़ने के लिए पिकअप मालिक से व्हाट्सएप्प कॉल करके 50 लाख रुपए की मांग की। 12 लाख रुपए पर समझौता हुआ। 9 लाख रुपए वसूलने के बाद चालक और सहचालक को मारपीट के छोर दिया। पुलिस जांच में, गिरफ्तार आरोपी के पास से 50 हजार रुपए, 10 क्विंटल तार और लूटी गई पिकअप बरामद की गई है। पीड़ित ने थाना छपार में 22 जुलाई को रंगदारी व लुट का मुकदमा दर्ज कराया था उसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी। 

अधिकारियों का बयान

थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह हाईवे पर बढेडी कट के पास छह से अधिक कार व बाइक सवार बदमाशों ने देहरादून से स्क्रैब भरकर ला रही पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। पिकअप चालक लारेब और परिचालक अनीश अहमद को जान से मारने की धमकी देकर उतार लिया और उनके फोन छीन लिए। माल से भरी पिकअप को जंगल में सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया — गिरफ्तार आरोपी हेमंत ने, सुमित (निवासी हापुड़ धौलाना), सुशील, युधिष्ठिर तथा अन्य 4 के साथ मिलकर प्लानिंग की और घटना को अंजाम दिया।