ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Varanasi Air Show 2026: 3 दिन गंगा के ऊपर होगा भव्य एयर शो, PM मोदी की मौजूदगी, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Varanasi Air Show 2026: वाराणसी में अक्टूबर में होने जा रहा है, भारतीय वायु सेना के साहस, वीरता और पराक्रम का अनोखा प्रदर्शन। दशहरा और देव दीपावली के बीच, के समय में एयर शो आयोजित किया जाएगा।

इस एयर शो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। 5000 से अधिक वीवीआईपी के साथ पूरे पूर्वांचल प्रदेश से 25 लाख लोगों की आने की संभावना है।

एयर शो के लिए अभी 22, 23 और 25 अक्टूबर की तारीख निर्धारित किया गया है। काशी में ये एयर शो, काशी के अनोखी धरोहर को आकाश तक पहुंचाएगी।

वाराणसी में कब और क्यों होगा एयर शो?

वाराणसी में एयर शो भारतीय वायु सेना के 94वां स्थापना दिवस मनाने तथा गंगा नदी के ऊपर प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रसार के लिए आयोजित हो रहा है। वाराणसी के  नमो से अस्सी घाट प्रदर्शन के लिए चुना गया है।

22, 23 और 25 अक्टूबर, बेहतर मौसम, दशहरा और देव दीपावली के बीच का समय एयर शो के लिए सेना द्वारा  निर्णय लिया गया है।

सेना के अधिकारियों ने कहा — एयर शो काशी में करने का उद्देश्य यह भी है कि काशी, पूर्वांचल और बिहार टी के युवकों को अद्भुत एयरशो के माध्यम से सेना और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना। 

3 दिन रहेगा बंद

एयर शो को लेकर, प्रयागराज के वायुसेना और वाराणसी जिला प्रशासन ने साथ मिलकर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिय खा तैयार किया है। नमो घर के पास स्थित राजघाट गंगा पुल एयर शो के दौरान बंद रहेगा।

शो के समय नदी में कोई स्टीमर या नाव चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Varanasi Air Show 2026: सुरक्षा की क्या होगी व्यवस्था

एयर शो 3 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, प्रतिदिन दोपहर 12 से 2:30 बजे तक । इस शो को बनारस के 84 घाटों से देखा जा सकेगा। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आगमन का अनुमान है, इसलिए पार्किंग, आवागमन, आपात स्थिति आदि की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के लोग तैनात रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान सहयोग के लिए प्रशासनिक स्तर पर चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की भी मदद की जाएगी। घाटों पर पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। गंगा किनारे बैरिकेडिंग भी की जाएगी।

कौन कौन से विमानों को देखेंगे

आयोजन में राफेल, तेजस जैसे लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे। एयर शो में सौ से भी अधिक विमान, हेलीकॉप्टर भाग लेंगे। भाग लेने वाले विमान अलग -अलग स्थानों से बिल्कुल सही टाइम पर उड़ान भरेंगे।  विमान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर; प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गाज़ीपुर से उड़ान भरेंगे। शो के एक सप्ताह पहले से ही विमान आना शुरू हो जाएंगे। दो- तीन दिन अभ्यास भी होगा।