ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarup newsbreakingCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertKanpurCJPCJP Protest
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

BSF Jawan Murder case: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सो गया जवान, बेटे की चीख से खुला पूरा मामला, इलाके में सनसनी 

BSF Jawan Murder case: उत्तरप्रदेश के मैनपुरी के करहल क्षेत्र से हत्याकांड की खबर सामने आई है। बीएसएफ के जवान ने शनिवार को बहुत बेरहमी से अपनी पत्नी को मार डाला। सुबह जब 9 वर्षीय बेटा निखिल अपनी मां को उठाने गया, उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग आए और मातम पसर गया।

मौके पर पड़ोसियों ने मायके वालों को खबर कर दी, मायके से पत्नी के परिजनों ने बीएसएफ जवान संजेश यादव की पिटाई कर दी। पुलिस ने आकर संजेश यादव को भीड़ से बचाकर, थाने ले गए। 

BSF Jawan Murder case: क्या है पूरा मामला

संजेश यादव, बीएसएफ की 53वीं बटालियन की G- कंपनी में तैनात था। नगला देवजीत गांव के निवासी बलराम यादव की बेटी, नीतू (32 वर्षीय) से 2011 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा निखिल है। कुछ दिन पहले संजेश छुट्टी पर घर आया था। मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को फावड़े से रात में काट कर मार डाला। फिर बाहर जाकर आराम से सो गया।

सुबह काफी देर तक मां के बाहर न आने पर, बेटा मां को जगाने गया, मां रक्तरंजित अवस्था में मारी हुई मिली। बेटे की चीख निकल गई, वह जाकर पड़ोसियों को बताया।

पड़ोसियों ने घर पर आकर देखा तो नीतू को मृत पाया, खून से सना हुआ फावड़ा भी चारपाई के पास मिला। पड़ोसियों ने पत्नी के मौके वालों को बताया। मायके से आए परिजनों ने संजेश की पिटाई कर दी।

मौके पर ग्रामवासी ने पुलिस को सूचित किया, करहल थाने से पुलिस पहुंची। संजेश को भीड़ से बचाकर थाना ले गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटे की हो रही है चिंता 

यह मामला जितना संगीन और क्रूर है, उतना ही मार्मिक भी। गांव में शोक का माहौल है और लोगों ने बच्चे की चिंता जताई है। बेटा निखिल ने पिता और बुआ (रेखा) पर मौत का आरोप लगाया है।

नीतू के पिता का बयान

नीतू के पिता बलराम यादव ने बताया- मुझे घटना की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। मेरे नाती ने मां को मृत देखकर पड़ोसियों को बताया। इसके बाद पड़ोसियों ने फोन करके मुझे बताया कि नीतू को मार दिया गया है। नीतू के आँखों के ऊपर गंभीर चोट थी।

संजेश शादी के बाद से मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित करता था। संजेश के अन्य महिलाओं से संबंध थे। इसके अलावा दामाद की शराब की लत के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

पिता ने यह भी बताया कि संजेश मेरी बेटी को खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। एक साल पहले, नीतू ने उसके खिलाफ कोर्ट में मेंटेनेंस का मुकदमा दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में केवल संजेश ही नहीं, उसकी छोटी बहन रेखा भी शामिल थी। दोनों ने मिलकर नीतू की हत्या की है।

दोनों पक्षों के अलग अलग दावें

मामले पर दोनों पक्षों के अलग अलग दावें सामने आए हैं। पत्नी के परिजनों ने दामाद संजेश यादव के अवैध संबंध का दावा किया है।  वहीं, पति संजेश का कहना है कि पत्नी नीतू के अवैध संबंध थे। हालांकि पुलिस ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।