ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh Newsbreakingup newsCrimeHindi khabarYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Good News for UP : सुपर लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, अब दिल्ली का सफ़र भी होगा आसान

Good News for UP: उत्तरप्रदेश के तीन बड़े एक्सप्रेसवे — आगरा से लखनऊ, गंगा और पूर्वांचल, तीनों को आपस में जोड़ने के लिए दो नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस लिंक एक्सप्रेसवे से ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही, दिल्ली जाने की कनेक्टिविटी भी आसान होगी।

दो एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण 

यूपी के तीन एक्सप्रेस को जोड़ने के लिय 2 लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यूपीडीए (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) द्वारा निर्माण कार्य होगा। इसके टेंडर भी जारी किया जा चुका है। ली एक्सप्रेस के लिय भूमि भी ले लिया गया है। इसे 3 साल लगेंगे पूरा होने में, यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है।

पहला लिंक एक्सप्रेसवे

पहला लिंक एक्सप्रेसवे – लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे 50.98 किलोमीटर का होगा। जिसे शुरुआत में 6 लेन का बनाया जा रहा है, पर भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। पहले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 4 हजार 7 सौ 75 करोड़ रूपए की लागत से (ईपीसी मॉडल) बनाया जाएगा। यह मोहन रोड (आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे) से गोसाईगंज (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) को लिंक करेगा।

परियोजना का नामआगरा-लखनऊ से पूर्वांचल और गंगा लिंक एक्सप्रेसवे
नोडल एजेंसीयूपीईडीए (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
लिंक 1 – लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे50.98 किमी, 6 लेन जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है
लिंक 1 लागत4,775-4,776 करोड़ रुपये, ईपीसी मॉडल
लिंक 1 कनेक्ट करता हैमोहान रोड (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) से गोसाईंगंज (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे)

दूसरा लिंक एक्सप्रेसवे

दूसरा लिंक एक्सप्रेसवे — फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे है, जो 90.84 – 91 किलोमीटर तक लंबा होगा। यह भी 6 लेन का बनाया जाएगा परंतु भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की लागत 7 हजार 4 सौ 88 करोड़ रुपए है। यह एक्सप्रेसवे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे तक होगी।

लिंक 2 – फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे90.84 – 91 किमी, 6 लेन जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है
लिंक 2 की लागत7,488 करोड़ रुपये
लिंक 2 कनेक्ट करता हैआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे तक

इसके लाभ :

अगर लाभ की बात करें तो यह आरोह सब में आम जनता के लिय फायदेमंद है।

  • इसके कारण आगरा और पूर्वांचल के बीच यात्रा का समय 60-75 मिनट समय कम हो जाएगा।
  • एनसीआर से पूर्वी उत्तरप्रदेश तक की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
  • कानपुर और उन्नाव के औद्योगिक केंद्रों पर कच्चा माल जल्दी पहुंच पाएगा।
  • लखनऊ और मुख्य शहरों के चौराहों की भरी ट्रैफिक जाम से बच पाएंगे।

Good News for UP: यूपी के कैबिनेट द्वारा इन एक्सप्रेसवे को मंजूरी

  • प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी
  • विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट
  • 117 किमी लंबे विध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर मुहर