ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh Newsbreakingup newsHindi khabarCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertAdminstrationupnewsCJP Protest
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Indian Army News: बर्फीले तूफान में भी जवानों का पता लगाएगी नई स्मार्ट यूनिफॉर्म, जानिए कैसे

Indian Army News: भारतीय सीमा पर देश के जवान 24×7 तैनात रहते हैं, बर्फीले और अत्यंत अवघट इलाकों में मौसम और हिमस्खलन के कारण आपात परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने और भारतीय सैनिकों की सुरक्षा को तकनीकी मजबूती देने की दिशा में स्मार्ट यूनिफॉर्म (Smart Uniform) प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है।

डिफेंस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं। इस तकनीकी के माध्यम से ठंडे पहाड़ों पर हिमस्खलन, बर्फीले तूफान जैसी खतरनाक स्थितियों में सैनिक की लोकेशन जाना जा सकेगा। इससे संकट की स्थिति में सैनिकों की लोकेशन पता चल जाएगी और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, सुविधाजनक और आसान हो जाएगी।

इसके माध्यम से बस बर्फ में दबे जवानों को ही नहीं बल्कि रास्ता भटके जवानों को तुरंत ढूंढा जा सकेगा, जिससे ये गेमचेंजर साबित होगी।

स्मार्ट यूनिफॉर्म का निर्माण कार्य

इस प्रोजेक्ट पर रक्षा मंत्रालय की दो प्रमुख संस्थाएं काम कर रही हैं।

  • DMSRDE — डिफेंस मैटीरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (कानपुर) ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है।
  • UPTTI — उत्तरप्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी संस्थान (कानपुर) के साथ एमओयू (MOU) साइन किया गया है।

इस प्रोजेक्ट पर ये दोनों संस्थाएं साथ मिलकर काम करेंगी।

स्मार्ट यूनिफॉर्म की प्रमुख विशेषताएं :

कपड़े में कंडक्टिव इंक की मदद से विशेष सर्किट प्रिंट किए जाएंगे। उस सर्किट में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक चिप,  जीपीएस (GPS), एडवांस सेंसर आदि जोड़े जाएंगे। पूरी तकनीकी जोड़ने के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त ट्रैकिंग डिवाइस या वायरलेस सेट नहीं ले जाना पड़ेगा। वर्दी को रोज मोड़ने, पहनने, धोने के बाद भी इंटरनल सर्किट खराब नहीं होंगे।

Indian Army News: स्मार्ट यूनिफॉर्म भविष्य में और विकसित होगा 

भविष्य में स्मार्ट यूनिफॉर्म में सैनिक की शारीरिक स्थिति, शरीर का तापमान, हृदय गति और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचक भी जोड़े जायेंगे। इसके माध्यम से बर्फ में दबे जवानों की स्वास्थ्य जुड़ी समस्याओं का पता पहले ही चल जाएगा, और समय पर सेवा उपलब्ध करना आसान हो जाएगा। फिलहाल, अभी सिर्फ लोकेशन ट्रैकिंग पर काम चल रहा है।