ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsHindi khabarYogi AdityanathUP Weather AlertCJPAdminstrationupnews
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP Rain Alert: यूपी के 10 जिलों में पानी का सैलाब, सहारनपुर में डीएम ऑफिस तक पहुंचा पानी, 75 जिलों में IMD अलर्ट

UP Rain Alert: उत्तरप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है, मानसून बेहद सक्रिय हो गई है। सहारनपुर सुबह 4 बजे मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे सड़क तालाब बनी हुई है और डीएम ऑफिस के कैंपस तक घुटनों तक जलभराव हो चुका है। वहीं, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, शामली, बिजनौर समेत 10 जिलों में भी सुबह से कुछ अंतराल पर, भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज सुबह ही उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में भारी बारिश, 53 जिलों में माध्यम बारिश और कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

कल यानि सोमवार के भारी बारिश में वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास का 45 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से 2 कारें चकनाचूर हो गईं। वहीं रामपुर से दुःखद खबर है कि, घर से बाहर दो बचे खेल रहे थे, दोनों नाले में गिर गए। एक को बचा लिया गया और दूसरे बच्चे की मौत हो गई।

बलिया में आई बाढ़

बलिया में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ गया और पानी गांवों में घुस गया है। बढ़ जैसी स्थिति बन गई है, लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी में 120 बीघा गन्ने की फसल गंगा नदी में समा चुकी है।

UP Rain Alert: IMD अलर्ट कौन कौन से जिलों में :

भारी बारिश की श्रेणी में 7 जिले हैं

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली।

मध्यम बारिश

शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा फिरोजाबाद, सम्भल, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, इटावा, हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर। 

हल्की बारिश

सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संत कबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, अम्बेडकर नगर।