ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarbreakingup newsCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertCJP ProtestAdminstrationCJP
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP School Violence: जिस स्कूल में भविष्य बनना था, उसी में बुझ गई 12 वर्षीय मासूम की जिंदगी, हेडमास्टर समेत स्टाफ निलंबित

UP School Violence:  उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के प्राथमिक विद्यालय से अत्यंत दुखद और चिंतनीय घटना सामने आई है। कक्षा 5 के 12 वर्षीय बालक की बच्चों के मारपीट के बाद मौत हो गई। गुस्से में परिजन बच्चे के शव को विद्यालय ले गए और हंगामा किया, फिर पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। बीएसए के हेडमास्टर सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया गया है, पुलिस की जांच जारी है।

UP School Violence: पूरा मामला क्या है 

उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर सुधवर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना ने सूबे में सनसनी मचा दी है। स्कूली बच्चों के बीच मारपीट हुई थी, परिजनों के अनुसार स्कूल की छुट्टी से पहले हुई थी। मारपीट से घायल बच्चे के गले में खाना या पानी तक नहीं उतर रहा था। फिर बच्चे ने घरवालों को मारपीट के बारे में बताया, गंभीर हालत को देख परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह को प्रयागराज के अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई।

मारपीट के दौरान बच्चों ने 5वीं कक्षा के छात्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।

परिजनों का बयान

पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी बिरू राठौर का 12 वर्षीय बेटा विभान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं में पढ़ता था। बीते शुक्रवार को स्कूल में पड़नेवाले बच्चों के साथ मारपीट हुई थी, और बच्चा घायल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के तरफ से उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई है। परिजनों के अनुसार जब विभान घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देखकर परिजन प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराये पर बुधवार को मौत हो गई।

प्रशासन का बयान

मासूम नाचे के शव को परिजन विद्यालय ले गए, खबर फैले ही ग्रामीण भी आक्रोश में आ गए। गुस्साए परिजनों ने विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल में खलबली मच गई। जानकारी पहुंचने पर घटना स्थल पर एडिशनल एसपी अमिता सिंह, सीओ शिवांक सिंह, चरवा थाना पुलिस प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने हंगामे को शांत कराया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा, एबीएस हिना सिद्दीकी भी विद्यालय पहुंचे।

त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और करमचर को निलंबित कर दिया गया है साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।