IIT Kanpur Website Hacked: IIT कानपुर अपने परिणामों से हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार अपने फैसले के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। एक छात्रा ने एडमिशन न मिलने पर वेबसाइट हैक कर दी और एक मैसेज छोड़ दिया पर जवाबी कार्रवाई में IIT कानपुर FIR करने के बजाए, छात्रा के भविष्य को सुरक्षित करने के बारे में सोचा। संस्थान ने उसकी स्किल्स पर भरोसा जताते हुए टेस्ट के बाद इंटर्नशिप देने का फैसला किया।
IIT Kanpur Website Hacked: क्या था भावुक मैसेज
छात्र ने बी.टेक. साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे, फीस भी जमा की थी परंतु हैकथॉन में प्रतिभाग नहीं कर पाया जिससे मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया। इसलिए, उसने संस्थान के वेबसाइट की सुरक्षा में खामी ढूंढकर उसे हैक कर लिया। वेबसाइट पर संदेश दिया “Site iss hacked, All I Need is just a Fair Chance”.
छात्र ने वेबसाइट मैसेज की स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया (X, reddit) पर भी शेयर किया। उसने लिखा, उसका उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सक्षमता को साबित करना था और यह दिखाना था कि, उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका मिलना चाहिए।
IIT कानपुर का फैसला
IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने FIR दर्ज करवाने की बजाए, छात्र के सुरक्षित भविष्य पर जोर दिया। प्रोफेसर ने कहा एडमिशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। इसलिए छात्र को बुलाकर टेस्ट लिया जाएगा और टेस्ट में सफल होने के बाद C3iHUB में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।
इसके साथ ही दूसरे छात्रों को संदेश दिया, मौके पाने के लिए इस तरह के तरीके अपनाना सही नहीं है। हम साइबर सिक्योरिटी में माहिर लोगों का स्वागत करते हैं, वे अपना CV हमसे शेयर करें। छात्रों को हमेशा सही और कानूनी प्रक्रिया को अपनाना चाहिए , अपनी क्षमता को सभीत करने के लिए कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।