ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarbreakingup newsCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertCJP ProtestAdminstrationCJP
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Kanpur Rain News: एक पल में उजड़ गए आशियाने! कानपुर में बादलों के कहर से गिरे 12 मकान, 25 लोग 4 घंटे मलबे में फंसे रहे

Kanpur Rain News: 2 घंटे की बारिश ने उजाड़ दिए 12 घर। कानपुर के जाजमऊ रैदास विहार नई बस्ती में बारिश ने ऐसा कहर ढहा, जिससे कई लोग बेघर हो गए और करीब 25 लोग मलबे में दबे रह गए। कई कच्चे घरों में पानी भर गया है, लोगों ने दहशत में घर छोड़ दिया है।

बुधवार सुबह में लगातार 2 घंटे मूसलाधार बारिश होने के कारण, जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। नालों के चोक होने के कारण, बारिश का पानी आगे नहीं जा पाया और जलभराव हो गया। राहत है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई पर गरीबों के घर और सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए।

Kanpur Rain News : 4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जलभराव से कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हुई और धड़धड़ाकर गिरीं। करीब 12 कच्चे मकान गिर गए। मकानों के गिरने से 25 लोग मलबे में दबे रह गए, करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला फिर सभी लोगों को निकाला गया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, नाला जाम होने से बस्ती तालाब बन गई है, दहशत से लोगों ने घर छोड़ दिया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन से निकले गए व्यक्ति

हुमैरा, नसीब जहां, राशिद, खुर्शीद, चांद, बिन्देश्वरी, शाहजहां, माजिद, साजन कुमार, लाली, शाहीन, तौहीद, गोलू, जानकी, मुन्ना लाल, शानू, आयतल, नसरीन, नरगिस, विपिन। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, NDRF की टीमों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कई बार हुई थी कंप्लेन

स्थानीय लोगों ने बताया, कई बार कंप्लेन करने पर भी नाले की सफाई नहीं हुई। इस घटना के लिए स्थानीय निकाय, नगर निगम, जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी माने जा रहे हैं, मानसून से पहले सफाई का दावा तो किया गया पर जमीनी स्तर पर काम नहीं किया गया।