ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarbreakingup newsCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertCJP ProtestAdminstrationCJP
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Saharanpur Miyazaki Mango: ₹2.11 लाख किलो में बिका दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए क्या है इसकी खासियत 

Saharanpur Miyazaki Mango: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से आश्चर्यचकित करने वाली खबर आ रही है। सहारनपुर के किसान संदीप चौधरी ने दुनिया का सबसे महंगा “मियाजकी आम” उगाकर रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ एक किलो, महज चार आम ₹2.11 में बेचकर उदाहरण सेट कर दिया है। किसान संदीप चौधरी ने कहा — पारंपरिक फसलों के बजाए ऑर्गेनिक और उच्च मूल्य वाली खेती अपनाकर ही किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। जानने वाली बात ये है, मियाजाकी आम की क्या खासियत है, जो इसे इतनी कीमती बनाती है।

2 लाख 11 हजार में कारोबारी ने खरीदा आम

किसान संदीप चौधरी ने बताया कि आम पहले साढ़े 3 लाख रुपए में बेची जाने वाली थी। फिर उन्हें पता चला कि, कारोबारी प्रवीण गुप्ता ये आम अपनी मां को समर्पित करना चाहते हैं। तो उन्होंने कीमत 1 लाख 39 हज़ार कम कर दी और सौदा 2 लाख 11 हजार में हुआ।

आम की डिलीवरी 1 अगस्त को होगी, किसान संदीप चौधरी को 1 लाख 11 हजार रुपए ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं 1 लाख रुपए डिलीवरी के दिन प्राप्त होगी।

पिछले साल भी प्रवीण गुप्ता आम खरीदना चाहते थे पर संदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री के यहां आम भेजवा दिया था। 

Saharanpur Miyazaki Mango: संदीप चौधरी के शुरुआती दिन

संदीप चौधरी ने स्थानीय संवाददाता को बताया कि, 3 साल पहले उन्होंने पेड़ लगाया था। शुरुआत में लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज उन्हें जब इसका फल मिल रहा है तो उन्हें बहुत खुशी हो रही है। किसान संदीप चौधरी के पास अभी 40 मियाजाकी आम के पेड़ हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इस कमाई का 10 प्रतिशत गरीबों की मदद में लगाएंगे।

किसानों से उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ- साथ, ऑर्गेनिक खेती भी अपनाए। अगर धान और गन्ने तक सीमित रहे तो हमारी आय कभी नहीं बढ़ पाएगी, आय बढ़ाने के लिय ऑर्गेनिक खेती के तरफ बढ़ना बहुत जरूरी है।

मियाजाकी आम की खासियत

मियाजाकी आम पकने के बाद गहरे रुबी लाल या बैंगनी रंग का हो जाता है। ये बेहतरीन मिठास के लिए जाना जाता है। इसका आकार और चमक अंडे जैसा होता है, और इसे एग ऑफ द सन (सूरज का अंडा) भी कहा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत 2 से 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम होती है। इसमें सामान्य आमों की तुलना में अधिक विटामिन ए, विटामिन सी, बीटॉ केरोटिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इस आम का गुदा बहुत रसीला, मुलायम और बिना रेशे वाला होता है।

इसे उगाने की विधि भी अलग होती है।