ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मचा बवाल, सरकार ने दिया धोखा, टोल टैक्स सुन माथा पकड़ लेंगे

Lucknow Kanpur Expressway : अब लखनऊ, कानपुर से महज़ 35 मिनट दूर

Lucknow Kanpur Expressway: कानपुर से लखनऊ (NE-6), 63 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे के जरिए, सिर्फ 35-45 मिनट में होगा तय। 4,700 करोड़ रूपए की लागत में बना, सोमवार 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ-कानपुर हाइवे का लोकार्पण किया गया। जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

मंगलवार यानी 14 जुलाई सुबह 8 बजे से एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के कारण लगभग 3 घंटे का सफ़र मात्र 35-45 मिनट का हो जाएगा। टोल चार्ज देने के लिए रुकने की आवश्यकता नहीं बल्कि, टोल सिस्टम द्वारा अपने आप कट जाएगा।

कौन नहीं जा सकते

लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहन और  तीन पहिया वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है। सिर्फ 4 पहिया या भारी वाहन के प्रवेश की अनुमति है।

लखनऊ – कानपुर  एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड

एक्सप्रेसवे पर विभिन्न वाहनों के लिए अलग-अलग अधिकतम स्पीड निर्धारित की गई है। छोटे 4 पहिये वाहन के लिए अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड निर्धारित की गई है। वहीं, बड़े यानि भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तय की गई है।

मार्ग और इंटरचेंज

लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर के आजाद चौराहा (गंगा ब्रिज के पास) तक जाता है। इसमें 38 अंडरपास, 3 इंटरचेंज और 2 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला इंटरचेंज लखनऊ की तरफ शहीद पथ के पास, दूसरा उन्नाव की तरफ़ अमर्सस और बंथरा क्षेत्र के पास और तीसरा कानपुर से तरफ, गंगा ब्रिज आजाद चौराहे के पास बनाया गया है।

एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए दो इंटीग्रेटेड 24×7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

एक्सप्रेसवे का टोल विवाद

आज ही शुरू हुए एक्सप्रेसवे के टोल चार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। क्योंकि,  नेशनल हाईवे पर चार पहिया वाहनों पर 95 रुपए टोल लगती थी और एक्सप्रेसवे पर ₹275 जो सामान्य टोल से लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है।

टोल चार्ज निम्नलिखित हैं

चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन , SUVs) – ₹275 एक तरफ से और 24 घंटे के अंदर वापसी यात्रा पर ₹415 होगी।

छोटे व्यावसायिक वाहनों के लिए – ₹445 रुपए और 24 घंटे के अंदर वापसी यात्रा पर ₹670 रुपए।

बसों और ट्रकों के एक तरफ़ा यात्रा पर 935 रुपए और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 1405 रुपए।

भारी वाहनों के लिए ₹1,020 और 24 घंटे के अंदर वापसी पर 1530 रुपए।

लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल चार्ज देने के लिए रुकने की आवश्यकता नहीं है। एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करते ही ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकोग्निशन (एएनपीआर+ एआई) कमरे से वाहन की फोटो खींची जाएगी और एआई के माध्यम से नंबर पढ़ी जाएगी, साथ में लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन रीडर फास्टैग रीड कर सिस्टम को भेजेगा और वहां से टोल अपने आप सिस्टम काट लेगा।