कैसे बने डीएसपी (DSP)
UPPSC Recruitment notification 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 2026 के लिए 500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें, डीएसपी और अन्य पद भी शामिल हैं। DSP या पुलिस उपाधीक्षक का पद, सबसे सम्मानित पदों में से एक है। जिनकी जिम्मेदारी होती है, जिला स्तर पर लॉ एंड ऑर्डर यानि कानून व्यवस्था बनाए रखना, पुलिस गतिविधियों पर निगरानी रखना, निर्धारित कार्य क्षेत्र में प्रोटोकॉल बनाए रखना तथा पुलिस बल का प्रबंधन करना। अगर आप भी समाज में शांति और कानून व्यवस्था लागू करके समाजसेवा करना चाहते हैं। तो डीएसपी बनना एक बेहद शानदार ऑप्शन है।
डीएसपी ग्रेड ए(A) स्तर की नौकरी है। उत्तर प्रदेश (UP) में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) ₹56,100 प्रतिमाह होता है। 7वें वेतन आयोग के तहत सभी भत्ते (DA, HRA आदि) जोड़कर कुल मासिक वेतन (In-hand Salary) लगभग ₹65,000 से ₹85,000 के बीच बनता है।

डीएसपी बनने के लिए, दो प्रमुख माध्यम हैं
- यूपीएससी द्वारा संचालित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE)।
- यूपीपीएससी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करना। (आप जिस भी राज्य से हैं, अपने राज्य के पीसीएस परीक्षा के माध्यम से डीएसपी बन सकते हैं।)
डीएसपी बनने के लिए इन दोनों परीक्षाएं देनी होंगी, उसके बाद शारीरिक फिटनेस परीक्षण भी उत्तीर्ण करना होगा।
डीएसपी एग्जाम डेट
यूपीपीएससी पीसीएस के 2026 परीक्षा के लिए आवेदन तिथि आ गई है।
- आवेदन शुरू होने की तिथि :- 25 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि :- 27 जुलाई, 2026
- आवेदन में सुधार का समय :- 3 अगस्त 2026 तक
- यूपीपीएससी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की तिथि :- 6 दिसंबर, 2026
आवेदन से जुड़ी आवश्य बातें
- आवेदन के लिए ओटीआर (OTR) नंबर की आवश्यकता है, जिसे आवेदन पत्र भरने के 72 घंटे पहले जनरेट करना होगा।
- सामान्य, ओबीसी, EWS आवेदकों के लिए 125 रुपए पंजीकरण शुल्क है, SC/ST के लिए 65 रुपए और PWD उम्मीद के लिया 25 रुपए शुल्क है।
डीएसपी एग्जाम पैटर्न
डीएसपी बनने के लिए कई चरणों से गुजरना होता है, हर चरण में उत्तीर्ण करने के बाद ही अगले चरण में जा सकते हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary examination)
- मुख्य परीक्षा (Mains exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- चिकित्सा परीक्षा (Medical test)
- साक्षात्कार (Interview)
डीएसपी बनने की पात्रता/ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है
- उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। विषय कोई भी हो सकता है।
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम (1 जुलाई 2026 तक) 40 वर्ष की आयु होनी चाहिए। (यूपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए) हालांकि, SC/ST के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।(यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए)
डीएसपी का कार्य क्या होता है
डीएसपी की निम्नलिखित जिम्मेदारियां होती है :
- अपने विशिष्ट उप-विभागों के भीतर कानून व्यवस्था बनाए रखना।
- पुलिस स्टेशनों की निगरानी करना।
- आपराधिक जांच का नेतृत्व करना।
- पुलिस बलों का प्रबन्धन करना, स्थानीय पुलिस संसाधनों का प्रबंधन करना।
डीएसपी के कंधे की पट्टी पर तीन सितारे (Stars) लगे होते हैं। नगर निगम कार्यालयों में (Metropolitian city), जिसके समकक्ष में एसीपी (असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) नियुक्त किए जाते हैं।
बिना UPSC या PCS एग्जाम दिए डीएसपी बना का सकता है :
हां, बिना परीक्षा पास किए डीएसपी बना जा सकता है। इंस्पेक्टर/ एएसआई रैंक से विभागीय पदोन्नति के माध्यम से डीएसपी बन सकते हैं। इसमें कुछ वर्ष लग सकते हैं, जबकि स्टेट पीसीएस के माध्यम से सीधा डीएसपी बना जा सकता है।
डीएसपी बनने के शारीरिक मानक (Physical Eligiblity criteria) क्या हैं :
डीएसपी बनने के लिए लिंग और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग शारीरिक मानक हैं।
पुरुष के लिए :
- सामान्य, ओबीसी, एससी के लिए न्यूतम हाइट 165 सेंटीमीटर। छाती बिना फुलाये – 84 सेंटीमीटर और न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का विस्तार होना चाहिए।
- अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेंटीमीटर तथा छाती बिना फुलाये 79 सेंटीमीटर और विस्तार करने पर कम से कम 5 सेंटीमीटर विस्तार होना चाहिए।
महिला उम्मीदवार के लिए :
- सामान्य, ओबीसी, एससी के लिए न्यूनतम 152 सेंटीमीटर की हाइट और न्यूनतम 40 किलोग्राम वजन।
- अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेंटीमीटर की हाइट, और वजन न्यूनतम 40 किलोग्राम होना चाहिए।