ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP crime news : शिकायत ठीक करने गई बिजली विभाग टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, जिंदा जलाने की थी कोशिश

यूपी के बांदा में हुआ टीम के साथ जानलेवा हमला, जानिए

UP cime news : उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहड़ा गांव में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत की जांच करने के लिए बिजली विभाग की टीम पहुंची। यह घटना बुधवार 15 जुलाई को अपराह्न करीब 3 बजे घटित हुई। जांच के लिए 3 जूनियर इंजीनियर (जेई), एक लाइनमैन और 1 संविदा कर्मी गए थे। पांचों व्यक्तियों के साथ, जांच के दौरान एक घर में गलत व्यवहार किया गया, बेहरहमी से मारपीट तथा बंधक बनाया गया और उसके पश्चात, एलपीजी गैस सिलेंडर खोलकर, उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। 

पूरा मामला क्या है

मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर आई शिकायत की जांच और पूर्व के जुर्माने की निपटारे के लिए, बिजली विभाग की पांच सदस्यीय टीम बांदा के बरेहड़ा पहुंची। जांच टीम में अवर अभियंता अजय कनौजिया, संजय गुप्ता, विजय बहादुर, तनवीर बेग और संविदा कर्मी नारायण सिंह थे।

टीम जब राजेश कुशवाहा के घर पर जांच कर रही थी, इस दौरान राजेश कुशवाहा के भाई अमित कुशवाहा, राजेंद्र, पुत विवेक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज शुरू कर दिया।

पीड़ितों का आरोप है, दुर्व्यवहार के बाद कर्मचारीय के साथ मारपीट की गई, घर के अंदर बंधक बना लिया गया। अभियंता अजय कनौजिया ने आरोप लगाते हुए कहा, आरोपियों ने कमरे में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर खोलकर टीम को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोप यह भी है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

घटना का कारण

उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा, राजेश कुशवाहा द्वारा विभाग के खिलाफ लगातार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। उन्हीं शिकायतों की जांच के लिए विभागीय टीम पहुंची थी। पुलिस ने बताया, राजेश कुशवाहा ने घर में चक्की कारखाना लगवाया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिजली चोरी को लेकर छापा मारा थाl तथा 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस बात को राजेश कुशवाहा ने मानने से इनकार कर दिया। 

पुलिस की कार्रवाई

टीम ने कहा, आरोपियों ने 40 मिनट तक बंधक बनाए रखा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। अजय कनौजिया किसी तरह बाहर निकलें और निकलकर 112 पर फोन किया।

इसके बाद पुलिस आई, परन्तु फाटक आरोपियों ने नहीं खोलाl 20 मिनट बाद 6 पुलिस कर्मी और दारोगा पहुंचे, तब गेट खुला और कर्मचारियों को छुड़ाया गया। अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जेई की FIR पर राजेश, उसके पुत्र विवेक सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। UP cime news

कर्मचारियों की वर्तमान हालत

पुलिसकर्मियों ने समय पर पहुंच कर सुरक्षित रेस्क्यू करा लिया था। उसके बाद कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षा भी करवाया गया है। मारपीट से कर्मचारियों को चोटें आई थी, पर स्थिति अभी सामान्य है। सही समय पर रेस्क्यू हो जाने से बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।