ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsHindi khabarup newsbreakingCrimeYogi AdityanathUP Weather AlertKanpurCJPCJP Protest
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UP Gonda: 7 साल के मासूम का खौफनाक कदम! दिव्यांग पिता पर गड़ासे से हमला, वजह ने चौंकाया 

UP Gonda: उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से विश्वास को झकझोर करने वाला मामला सामने आया है। गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेसिया चैन गांव से चौंकाने वाला घटना सामने आया है। आरोप है कि, महज 7 साल के बच्चे ने अपने ही दिव्यांग पिता पर गड़ासे से हमला किया है। हमले के बाद गांव वाले दौड़ कर आए, इस घटना ने सभी को सुन्न कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अभी जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को जांच कर रही है और शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे बच्चे की नाराजगी कारण बताया गया है।  

UP Gonda: घटना की पृष्ठभूमि

रविवार को दोपहर में दिव्यांग पिता आम के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। तभी सात वर्षीय बेटा गड़ासा लेकर आता है और दनादन हमला करता है। पिता की चीख सुनकर खेत में काम कर रहे, ग्रामवासी आए और बच्चे से गड़ासा छिना। परिजन और ग्रामवासी घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए, अस्पताल में भर्ती करवाया।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, बच्चे के चाचा – चाची जम्मू में मजदूरी करते हैं। जिनके साथ जाने के लिए बच्चा जिद्द कर रहा था। पीता के मना कर देने पर, बच्चा नाराज़ हो गया और हमला कर दिया।

दिव्यांग पिता, 4 वर्षों से मां की जिम्मेदारी भी संभालते थे

दिव्यांग पिता का नाम बिशन लाल चौहान है, उनके दो बचे हैं। चार वर्ष पहले उनकी पत्नी 2 बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। उसके बाद चार साल से पिता मां की जिम्मेदारियां भी निभा रहे थे। छोटे बच्चे ने उनपर गड़ासे से हमला कर दिया।