ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh NewsbreakingCrimeup newsYogi AdityanathUP Weather AlertupnewsCJP ProtestAdminstrationUPPSC
UP News Live का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

UPPSC का शंखनाद : खत्म हुआ SDM भर्ती का इंतजार! योगी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफ़ा

500 पदों पर आई भर्ती : SDM ,DSP समेत कई पद

UPPSC का शंखनाद : खत्म हुआ SDM भर्ती का इंतजार! लाखों उम्मीदवार प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग के परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनसभी उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हुआ। यूपीपीएससी ने 500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary examination) का तारीख भी तय कर दिया गया है।

आवेदन और परीक्षा की तिथि

  • आवेदन शुरू होने की तिथि :- 25 जून, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 27 जुलाई, 2026
  • आवेदन में सुधार का समय :- 3 अगस्त 2026 तक
  • यूपीपीएससी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की तिथि :- 6 दिसंबर, 2026

6 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी — प्रथम पाली 9:30 AM से 11:30 AM तक होगी, दूसरी पाली 2:30 PM से 4:30 PM tak होगी।

आवेदन से जुड़ी आवश्य बातें :

  • आवेदन के लिए ओटीआर (OTR) नंबर की आवश्यकता है, जिसे आवेदन पत्र भरने के 72 घंटे पहले जनरेट करना होगा।
  • सामान्य, ओबीसी, EWS आवेदकों के लिए 125 रुपए पंजीकरण शुल्क है, SC/ST के लिए 65 रुपए और PWD उम्मीद के लिया 25 रुपए शुल्क है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

  • उप समाहर्ता / एसडीएम
  • पुलिस उपाधीक्षक
  • ब्लॉक विकास अधिकारी
  • सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
  • कोषागार अधिकारी/ लेखा अधिकारी
  • वाणिज्यिक कर अधिकारी
  • Naib tehsildar
  • जिला परिवीक्षा अधिकारी
  • उप – पंजीकरण
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • श्रम परिवर्तन अधिकारी
  • उत्पाद शुल्क निरीक्षक
  • Deputy jailer
  • जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी
  • सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी
  • सहायक श्रम आयुक्त
  • वरिष्ठ व्याख्याता, डीआईटी
  • सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य
  • विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी (कंप्यूटर)
  • विधि अधिकारी
  • तथा कई अन्य पद….

 आयु सीमा 

  • सामान्य वर्ग के लिए 21 से 40 वर्ष है।
  • वर्ग SC/ST, ओबीसी, उत्तर प्रदेश के राज्य सरकारी कर्मचारी, उत्तरप्रदेश के कुशल खिलाड़ियों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तक है। 5 वर्ष बड़ा दिया गया है।
  • उत्तरप्रदेश के दिव्यांजनों के लिए 15 वर्ष का विश्राम दिया गया है। यानी 21 से 55 वर्ष की आयु सीमा है।
  • उत्तरप्रदेश के पूर्व सैन्यकर्मियों को 3 वर्ष अतिरिक्त + सेना में दी गई सेवा की अवधि।
  • शोधार्थी (मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम) को अधिकतम 3 वर्ष (पूर्ण कार्यकाल के आधार पर) दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप में कार्य किए शोधार्थियों को जिन्होंने 1 वर्ष कार्य किया है उन्हें 1 वर्ष, जिन्होंने 2 वर्ष कार्य किया है उन्हें 2 वर्ष और जिन्होंने 3 या उससे अधिक कार्य किया है उन्हें 3 वर्ष अतिरिक्त दिए जाते हैं।
  • आयु सीमा आरक्षण का लाभ केवल उत्तरप्रदेश के स्थायी निवासियों के लिए ही मान्य है।

परीक्षा के चरण

तीन चरणों में UPPSC द्वारा लोक सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रथम चरण में प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन यानि प्रीलिम्स होता है। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार होता है।

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary examination) पैटर्न

  • एक दिन में 2 पालियों में 2 परीक्षाएं होती हैं।
  • दोनों परीक्षाएं अनिवार्य होती हैं, प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न) होते हैं।
  • पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न 200 अंक के होते हैं।
  • दूसरे पेपर(सीएसएटी) में 100 प्रश्न 200 अंक के होते हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग – हर गलत जवाब पे 1/3 यानि (0.33) अंक काटे जाते हैं।
  • प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है।
  • पहली पाली ( सुबह 9:30 से 11:30 पूर्वाह्न तक) दूसरी पाली (2:30 से 4:30 अपराह्न तक)

 यूपीपीएससी 2025 का कट-ऑफ

वर्गकट ऑफ
सामान्य General92.66
ओबीसी OBC92.00
EWS89.34
SC84.00
ST82.66

UPPSC 2026 अपेक्षित कट ऑफ

वर्गकट ऑफ
सामान्य (अनारक्षित)115-120
ओबीसी113-118
EWS113-118
SC96-100
ST85-90
महिला112-117

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा (Mains exam) पैटर्न 2026 

पेपरविषयसमयावधिअंक
पेपर 1सामान्य हिंदी3 घंटे150
पेपर 2निबंध3 घंटे150
पेपर 3सामान्य अध्ययन प्रथम (GS -I)3 घंटे150
पेपर 4सामान्य अध्ययन द्वितीय (GS-II)3 घंटे150
पेपर 5सामान्य अध्ययन तृतीय (GS -III)3 घंटे150
पेपर 6सामान्य अध्ययन चतुर्थ (GS- IV)3 घंटे150
पेपर 7सामान्य  अध्ययन V (GS – V- उत्तरप्रदेश विशिष्ट)3 घंटे150
पेपर 8सामान्य अध्ययन VI (GS -VI उत्तरप्रदेश विशिष्ट)3 घंटे150
कुल  1500 अंक